खेत—खलिहान फतेहाबाद

किसानों को 4 एकड़ भूमि के लिए मक्के का बीज मिलेगा फ्री

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा किसानों को मोटे/परमल धान के स्थान पर मक्का की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहन करेगा। इसके तहत फसल विविधिकरण योजना के अन्तर्गत हरियाणा में 28295 हैक्टेयर भूमि पर परमल धान के स्थान पर मक्का फसल को स्थानांतरित करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के उप निदेशक डा. बलवंत सिंह सहारण ने बताया कि इसके अन्तर्गत हाईब्रिड मक्का की उन्नत किस्मों का बीज नि:शुल्क किसानों को विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत एक किसान को अधिकतम 4 एकड़ का बीज उपलब्ध करवाया जायेगा। प्रथम चरण में यह स्कीम ऑनलाईन बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेगा तथा ऑफलाईन भी धान की जगह मक्का बोने के इच्छुक किसानों के आवेदन पर विचार किया जायेगा, इसमें किसानों का आधार नंबर भी सूचि बनाते समय इन्द्राज किया जायेगा।
डीडीए ने बताया कि फसल की तकनीकी समग्र सिफारिशें चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसरण अनुसार होगी। विभाग की सलाह अनुसार से हरियाणा बीज विकास निगम के बीज बिक्री केन्द्रों पर प्रर्याप्त मात्रा में बीज का भंडारण किया जायेगा, जहां से किसान यह बीज प्राप्त करेंगे। यदि किसानों की अधिक मांग आती है तो मौजूदा बीज बिक्री केन्द्रों के इलावा अतिरिक्त केन्द्र खोलने पर भी विचार किया जायेगा और इच्छुक किसानों की सूचि बनाकर निदेशालय को भिजवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि यदि बीज की कीमत 2000 प्रति एकड़ से अधिक होती है तो वह अधिक राशि किसान द्वारा वहन की जायेगी जोकि बीज बिक्री केन्द्रों पर अतिरिक्त राशि मौके पर किसान से वसूल कर ली जायेगी। यह योजना खरीफ 2018 की फसल के लिए है तथा इसमें किसानों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कुलां में पैट्रोल पंप करिंदे की गोली मारकर हत्या, हिसार पैट्रोल पंप एसो. ने घटना पर जताया शोक

भजन पार्टी कलाकारों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

प्रशासन का आदेश…15 दिन में खाली करो बस्ती