फतेहाबाद

किसानों ने पहले लगाया जाम..फिर जड़ दिया मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला

टोहाना (नवल सिंह)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

नई अनाज मण्डी में किसानों की फसल की बोली व उठान का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा। पिछले कुछ दिनों में आज तीसरा जाम किसानों को लेकर लगाया गया है। लेकिन अब इसमें राजनैतिक पार्टियां भी रूची लेना शुरू कर चुकी है। टोहाना से इनेलो नेता कुणाल कर्ण सिंह अपने सर्मथकों के साथ अनाज मण्डी पहुंचे और किसानों की समस्या जानने के बाद उनके साथ मिलकर सड़क पर जाम लगा दिया। इनेलो नेता ने कहा कि जब तक किसानों की समस्या का स्थाई हल नहीं होता, वे जाम पर बैठे रहेंगे। ध्यान रहे पिछले कुछ दिनों में यह तीसरा जाम है।

इस दौरान इनेलो नेता ने कहा भाजपा किसान-मजदूर जनता के पास जाकर अपने पापों के प्रायश्चित करने का काम करे। सरकार फसल के सही दाम किसानों को दे और सही उठान का काम करे। उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्टचार की सारी सीमा लांघ चुकी है। नौकरी का क्षेत्र हो चाहे किसानों की उपज खरीदने का मामला हो, इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार शासन के दौरान प्रदेश काफी पिछड़ चुका है। आने वाले चुनाव में राज्य की जनता एकमत होकर भाजपा को सबक सिखायेगी।
करीब 1 घंटे बाद मार्केट कमेटी के सचिव जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अनाज मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जायेगी। इसके बाद किसानों व इनेलो नेताओं ने जाम हटा लिया। जाम खुलने के बाद पुरानी अनाज मंडी में गेंहू की बोली ना होने नराज किसानों ने मार्केट कमेटी के कार्यालय पर जाकर ताला लगा दिया। बाद में मार्केट कमेटी की सचिव मौके पर पहुंची और बोली को आरंभ करवाया। इसके बाद कमेटी लगा ताला खोल दिया गया।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पुलिस से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, मौका पाकर नशा तस्कर हुआ मौके से फरार

Jeewan Aadhar Editor Desk

बिटकॉइन के नाम पर टोहाना के पंकज से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

भट्टू : नहर में 2 बेटों सहित कूदा जेबीटी टीचर, 4 दिन मिले तीनों के शव

Jeewan Aadhar Editor Desk