फतेहाबाद

नकली नोट का कारोबारी पकड़ा गया तस्करी में

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी तस्कर से पुलिस ने 61 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी देते हुए हुडा चौकी इंचार्ज रिसाल सिंह ने बताया ​नशा तस्कर बलविंदर सिंह को शहर के भूना रोड इलाके से गश्त के दौरान पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी फतेहाबाद के अशोक नगर इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि बलविंदर सिंह दिल्ली से जॉन नामक व्यक्ति से 72 हजार रुपए में 61 ग्राम हीरोइन लेकर आया था और इसे फतेहाबाद में सप्लाई करना था।
आरोपी इससे पहले भी अफीम तस्करी और नकली नोटों के कारोबार में शामिल रह चुका है। पिछले दिनों पुलिस ने इसी आरोपी बलविंदर सिंह से 1 लाख 37 हजार के नकली नोट बरामद किए थे। पुलिस आज आारोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी ताकि नशा सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पीट—पीटकर मार ड़ाला युवक को, कनक के खेत में मिली लाश

Jeewan Aadhar Editor Desk

रेप मामले में समझौते के नाम पर मांगे 5 लाख, मामला दर्ज

मोटर व्हीकल एक्ट बिल के विरोध में रोडवेज कर्मचारी शुक्रवार को करेंगे प्रदर्शन