देश

राजनाथ सिंह के पैर में लगी चोट


दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की रविवार सुबह पैर की हड्डी टूट गई। उनके करीबी सहयोगी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब वह सुबह अपने आधिकारिक निवास पर सैर कर रहे थे, इसी दौरान उनका टखना मुड़ गया।
घटना के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया जहां उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया। राजनाथ के सहयोगी ने बताया कि वह अपने घर आ गए हैं। उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए हिमाचल जाने वाले थे, लेकिन उनके पैर में लगी चोट के बाद उनका वहां जाना टल सकता है।

Related posts

आतंकियों पर पथराव कर कश्मीरियों ने बैंक लूट की साजिश को किया नाकाम

मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले को फांसी की सजा

आतंक को मुंहतोड़ जवाब, धमकी के बावजूद गणतंत्र दिवस पर दिखा कश्मीरी छात्रों का जज्बा