चरखी दादरी हरियाणा

शनिवार की सुबह दुकान में लगी आग..करीब 30 लाख रुपए का हुआ नुकसान

चरखी दादरी,
लाजपतराय चौक स्थित कंफैक्शनरी की दुकान में आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। आग से दुकान की दो मंजिलों पर रखा पूरा समान जलकर राख हो गया। आग इतनी अधिक भयानक थी कि फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, लाजपतराय चौक पर स्थित कंफैक्शनरी दुकान से लोगों ने धुआं उठता देखा। लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। दुकान मालिक ने फायर बिग्रेड विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती देख तुरंत 3 और फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलाया गया। इस दौरान आग दुकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया सारा समान जलकर राख हो गया।
आग की सूचना मिलते ही एसडीएम ओमप्रकाश व पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। प्रथम दृष्टि में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जाना है। दुकान मालिक के अनुसार आग से करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हो गया।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

गीतिका शर्मा सुसाइड केस : गोपाल कांडा बरी, जानें गोपाल गोयल से कांडा बनने तक का पूरा सफर

सरकार का फैसला बुराई पर चोट व महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच : चमेली देवी

हिसार सहित कई जिलों के एसपी बदले, प्रदेश में 34 आईपीएस के ट्रांसफर

Jeewan Aadhar Editor Desk