फतेहाबाद

बाथरुम में धमाके के साथ फटा सिलेंडर, युवक 70 फीसदी झुलसा

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
बाथरुम में रखा सीलबंद सिलेंडर फटने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। घायल को तुरंत शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत नाजूक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, भूना रोड पर लवली का मकान है। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह नहाने के लिए बाथरुम में गया। जैसे ही उसे बल्ब जलाने के स्विच आॅन किया वहां रखा सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि घर की खिड़किया और दरवाजे तक टूट गए। इस हादसे में लवली के शरीर में आग लग गई। मौके पर मौजूद उसकी पत्नी मंजू ने उसकी आग बुझाई।
इस दौरान धमाका सुनकर आसपास के लोग घर में आए और लवली को तुरंत शहर के निजी अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों के अनुसार लवली का शरीर आग से 70 प्रतिशत झुलस गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मंजू ने बताया कि 2 दिन पूर्व ही उन्होंने गैस सिलेंडर लिया था। सिलेंडर के लिकेज होने का उन्हें पता नहीं चला। सुबह बल्ब जलाने के साथ ही गैस ने आग पकड़ ली सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। मंजू के अनुसार ये सब इतनी तेजी से हुआ कि कुछ सोचने या संभलने का मौका ही नहीं मिला।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पुलिसवालों से मारपीट..वर्दी भी फाड़ी—आरोप वकील भाईयों पर

Jeewan Aadhar Editor Desk

दड़ौली के जितेंद्र की हत्या का राज खुला, भाई का बिजनेस बना हत्या कारण

गैंगरेप के आरोपी निकले मालिक—नौकर, आरोपी पक्ष ने बताई कुछ और कहानी