हिसार

भाजपा महिला मोर्चा में हर तूफान से टकराने की हिम्मत : बैरागी

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी ने कहा है कि महिलाएं हर मोर्चे पर अग्रणी एवं सक्षम है और वे किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है। चाहे खेल-जगत हो या फिर राजनीति का क्षेत्र हो, देश का रक्षा मंत्रालय हो या विदेश मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय सभी में महिलाएं अपना अहम योगदान दे रही है।
निर्मल बैरागी हिसार जिले में प्रवास के दूसरे दिन नलवा हलके के आजाद नगर मंडल के कैमरी गांव में महिलाओं को संबोधित कर रही थीं। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान एवं अन्य वरिष्ठ नेता भी थे। उन्होंने कहा कि देश के 700 से ज्यादा सांसदों का नेतृत्व करने वाली लोकसभा अध्यक्ष भी सुमित्रा महाजन एक महिला ही है। भाजपा में महिलाओं का पूरा मान-सम्मान है, और महिलाएं शीर्ष पर पहुंची हुई है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं और छोटे-छोटे सामूहिक स्वयं रोजगार समूह बना कर अपना रोजगार चलाएं, अच्छी शिक्षा प्राप्त करें, अपने बच्चों को अच्छे संस्कार व अपनी संस्कृति के बारे में अवगत करवाएं यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला के नारे के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं और हर बूथ पर महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आने वाले चुनाव में काम करेंगीं। उन्होंने कहा कि हम महिलाएं कुल आबादी का 50 प्रतिशत हंै तथा आगामी चुनाव में महिलाओं के लिए पार्टी द्वारा ज्यादा से ज्यादा टिकटें महिलाओं को दिलवाने का कार्य किया जाएगा ताकि महिलाएं विधानसभा और लोकसभा में पहुंचकर समाज के लिए अच्छा कार्य कर सकें।
प्रदेशाध्यक्ष ने की गायत्री की प्रशंसा
निर्मल बैरागी ने कहा कि आज प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी करने के बावजूद भी महिला मोर्चा अपने कार्यक्रमों को जारी रखे हुए हैं जबकि पार्टी संगठनों तथा अन्य सरकारी संस्थान स्कूल कॉलेज आज प्रशासन ने बंद रखने के आदेश दिए हुए हैं। फिर भी भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा बहुत ज्यादा मजबूत व साहसी है। महिला मोर्चा हर तूफान से टक्कर लेने की ताकत रखता है क्योंकि हमारे पास जिला अध्यक्ष के रूप में गायत्री देवी जैसी निष्ठावान, संघर्षशील व दिन रात काम करने वाली महिलाएं है। वह अपनी 6 महीने की बच्ची को घर छोड़ कर पार्टी और संगठन के लिए दिन रात काम करती है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। पूरे प्रदेश में गायत्री देवी पहली जिलाध्यक्ष है जो सबसे ज्यादा काम करने वाली सक्रिय अध्यक्ष हमारी भाजपा पार्टी में है।
गांव में हुआ स्वागत
आज के कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष अनिल गोदारा व बीरबल स्वामी ने किया जिसमें काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे। जिला अध्यक्ष गायत्री देवी ने प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी का स्वागत किया तथा महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जुडऩे का आह्वान किया। इस अवसर पर बैरागी समाज ने प्रदेश अध्यक्ष का गांव कैमरी में पहुंचने पर भारी स्वागत किया गया तथा ग्रामीण महिलाओं ने फूलमालाओं व गुलदस्ते देकर, शॉल भेंट करके प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी व जिला अध्यक्ष गायत्री देवी का अभिनंदन किया।
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस अवसर पर जिला सचिव पुष्पा देवी, सुदेश, राधेश्याम स्वामी, बीरबल स्वामी, मंजू, रामेश्वर, घनश्याम, सुशील, गोवर्धन, दिलीप, कृष्णा पातड़, चंद्रभान, दौलतराम, विनोद स्वामी, उषा, लक्ष्मी, रामेश्वरी, निर्मला, राजेंद्र, राधा स्वामी, हनुमान, नरेश, ममता देवी, इंदिरा, कुलदीप व नरेश जांगड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

नेशनल स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी के सचिव बलराज ढांडा को मिला गोवा में सम्मान

Jeewan Aadhar Editor Desk

मॉडल टाऊन गुरूद्वारा में मनाया गया बैशाखी पर्व

जिलेभर में दीवाली जैसा माहौल, जनता ने उत्साह से लिया भाग