हिसार

हर मेढ़ पर पेड़ अभियान चलाएगा एचएयू : कुलपति

अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए करेंगे जागरूक

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से खेतों की हर मेढ़ पर पेड़ लगाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे और किसानों को भी इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।
यह बात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बीआर कम्बोज ने कही। वे इस अभियान की शुरूआत के अवसर पर गांव चिड़ौद में पौधारोपण उपरांत किसानों को संबोधित कर रहे थे। अभियान की शुरूआत ़भारतीय अनुसंधान संस्थान के 93वें स्थापना दिवस के अवसर पर की गई है। कुलपति ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को जागरूक करना है ताकि वे कृषि विविधिकरण को अपनाकर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकें। इसके तहत आईसीएआर की ओर से फार्मर फस्र्ट नाम से विस्तार शिक्षा निदेशालय में एक प्रोजेक्ट भी चल रहा है। इसके तहत पौधारोपण जागरूकता अभियान प्रदेश में चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत विश्वविद्यालय के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों व अनुसंधान केंद्रों पर इसके तहत पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान केंद्र सरकार की ओर से मनाए जा रहे अभियान भारत का अमृत महोत्सव का ही एक हिस्सा है। उन्होंने इस कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कृषि विविधिकरण से किसानों की आमदनी बढ़ाना लक्ष्य
कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने बताया कि इस अभियान के तहत कृषि भूमि के चारों और मेढ़ों पर किसानों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा ताकि पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ देशभर में पेड़ों की संख्या को बढ़ाया जा सके और पर्यावरण का संतुलन बना रहे। इसके अलावा कृषि विविधिकरण अपनाकर किसान अपनी कृषि भूमि से अतिरिक्त आय हासिल कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
समाज के हर वर्ग को किया जाएगा जागरूक
विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रामनिवास ढांडा ने बताया कि हर मेढ़ पर पेड़ अभियान के तहत समाज के हर वर्ग को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फार्मर फस्र्ट परियोजना के तहत गांव पायल व चिड़ौद को गोद लिया गया है। इसमें किसानों, ग्रामीण युवाओं, बच्चों आदि को बढ़ते हुए पेड़ों की महत्ता और उनके उचित प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों की परिधि व बाहरी केंद्रों की परिधि व आसपास के ग्रामीणों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके फायदों से अवगत कराया जाएगा। इसके लिए सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के इंचार्जों को अभियान के सफल आयोजन के लिए अपने स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कुलपति के ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, कुलसचिव डॉ. राजवीर सिंह, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रामनिवास ढांडा, अनुसंधान निदेशक डॉ. एसके सहरावत, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह दहिया, गृह विज्ञान महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. बिमला ढांडा, डॉ. सुनील ढांडा, डॉ. राजबीर सिंह, किसान रमेश कुमार, नफे सिंह, राजबीर व बलबीर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

सरसों की सरकारी खरीद के पहले ही दिन बिफरे किसान,किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया, प्रदर्शन के बाद खरीदी गर्ई सरसों

बहुत से दर्द तो हम बांट भी नहीं सकते, बहुत से बोझ अकेले उठाने पडते हैं

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला

Jeewan Aadhar Editor Desk