देश

नहीं टला तूफान का खतरा, 23 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली,
देश के कई राज्यों में तूफान का खतरा अभी तक बना हुआ है। मंगलवार रात को दिल्ली में पाकिस्तान से राजस्थान, हरियाणा होकर आई तेज हवाओं ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। इससे कई जगह तेज हवा और बारिश आई। मौसम विभाग का कहना है कि 13-14 मई को फिर ऐसे ही हालात होंगे।
मौसम विभाग के अनुसार, अब वेदर सिस्टम पूर्व की ओर बढ़ गया है। 23 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर बिहार, प. बंगाल, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में पड़ेगा। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र और तेलंगाना में भी गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।
बता दें कि दिल्ली और उत्तर भारत तक आने वाले तूफान की शुरुआत भूमध्य सागर से होती है। दरअसल, जब समुद्र का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है, तब समुद्र में कई मीटर ऊंची लहरें उठने लगती हैं। इससे समुद्री तूफान बनता है और लहरें नमी आसमान में उठने लगती हैं।
इसके बाद हवाएं तुर्की, इराक, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान से होते हुए भारत के जम्मू-कश्मीर में दस्तक देती हैं। यहां 20 हजार फीट की ऊंचाई तक स्थित पहाड़ों से टकराती हैं।
चूंकि तुर्की, इराक, ईरान, अफगानिस्तान मैदानी इलाके हैं इसलिए ये हवाएं यहां नहीं रुकती। फिर जम्मू-कश्मीर पहुंचने के बाद पहाड़ों से टकराकर उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों का रुख कर लेती हैं, जिससे राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के मौसम में परिवर्तन आता है।
ज्ञात हो कि सोमवार और मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के बड़े इलाके में बर्फबारी हुई है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश और ओले भी गिरे। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, पंजाब और चंडीगढ़ में 50 से 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चली।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राफेल सौदा : सरकार की नहीं रक्षा अधिकारियों की सुनेगी कोर्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk

पराई स्त्री वश में करने के लिए उल्लू मारा

Jeewan Aadhar Editor Desk

Canara Bank PO Exam Result 2018 घोषित, जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट