हिसार

नगर निगम के हड़ताली कर्मचारी गरजे, नौकरी के नाम पर युवाओें को बरगलाने में लगी सरकार

हिसार,
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रही 72 घंटे की हड़ताल आज चौथे दिन नगर निगम सहित जिला के सभी ब्लॉकों में जारी रही। इस दौरान नगर निगम हिसार में हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार व निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की। पांचवें दिन हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के प्रधान प्रवीण कुमार ने की तथा संचालन सर्व कर्मचारी संघ के हिसार ब्लॉक के सहसचिव राजेश बागड़ी ने किया।
हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा नगर निगमों, पालिकाओं व परिषदों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों के समाधन के लिए लगातार संघर्षरत है। गत 18 मार्च सोनीपत में स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के आवास पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन व 9 मई से लगातार प्रदेश व्यापी हड़ताल के बावजूद सरकार कर्मचारी मुद्दों का समाधान को लेकर सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि यूनियन ने 72 घंटे की 9 मई से शुरू हुई हड़ताल को 14 मई तक बढ़ा दिया, लेकिन सरकार टस से मस नहीं हुई है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जिस प्रकार समाज में आपसी भाईचारे को जात व धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है और इस हड़ताल में भी नई भर्ती के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल को लेकर सरकार ने एस्मा लगाने की जो बात कही है उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान भर्ती के नाम पर युवाओं को बरगलाने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनिन इस हड़ताल में सभी नगर निगमों, पालिकाओं व परिषदों में स्थाई भर्ती करने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही, ठेका प्रथा व निजीकरण को तेजी से लागू किया जा रहा है, जोखिम पूर्ण कार्य करने के बावजूद जोखिम भत्ता नहीं दिया जा रहा, किया जा रहा, समान काम-समान वेतन नहीं दिया जा रहा, दमकल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की योग्यता के नाम पर छंटनी की कोशिश की जा रही है, ठेका प्रथा व निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, 100-100 वर्ग गज के प्लाट नहीं दिए जा रहे हैं, सातवें वेतन आयोग के भत्ते जनवरी 2016 से लागू नहीं किए जा रहे हैं और खाली पदों पर स्थाई भर्ती नहीं की जा रही है। इन सभी मुद्दों व मांगों को लेकर 15 मई को प्रात: 11 बजे नगर निगम हिसार के हड़ताली कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विधायक डा. कमल गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसको लेकर विधायक को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द हल करने और आम जनता को परेशानी से बचाने की अपील की जाएगी।
हड़ताली कर्मचारियों को सुरेंद्रमान, अनिल शर्मा, नरेश गौत्तम, अशोक सैनी, दीपक लोट, कैलाशचंद्र, बिशन सिंह, संदीप कुमार, सुनील कांगड़ा, रामकिशन व सुरेंद्र वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

प्रणामी स्कूल में हड्डी व जोड़ों की जांच का निशुल्क कैंप 30 मार्च को

बाइक चुराने पर पुलिस ने किया केस दर्ज

मेयर ने शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर