पानीपत

एक साथ जन्में 4 बच्चों से 2 की मौत, मां की हालत स्थिर

पानीपत,
कोरोना वायरस के संक्रमण से आए देशव्यापी संकट और लॉकडाउन के बीच पानीपत में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। चार बच्चों में 3 लड़के और एक लड़की थी। मॉडल टाउन स्थित मल्होत्रा मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में उत्तर प्रदेश के शामली निवासी महिला काजल ने चार बच्चों को पिछले सोमवार को जन्म दिया था।

जच्चा को सांस लेने में तकलीफ के चलते डॉ. प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब इनमें से 2 बच्चों की मौत हो गई जबकि दो बच्चों को गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। वहीं बच्चों की मां की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।

नहीं हो पाए थे अंग विकसित
डॉक्टर ने बताया कि सोमवार को प्री-मेच्योर (सात माह) सिजेरियन डिलीवरी करायी गई थी। जन्म लेने वाले नवजातों में तीन लड़के और एक लड़की थी। जन्म के समय दो नवजातों का वजन करीब एक किलोग्राम और दो अन्य का लगभग 800 ग्राम था। बच्चों के अंग विकसित नहीं हो पाए थे। इसके चलते उन्हें नर्सरी में रखा गया था। 4 में से 2 बच्चों की मौत होना काफी दुखद है। उपचाराधीन दोनों बच्चों की हालत फिलहाल समान्य है।

Related posts

छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा ने दी जान, आरोपी है छात्रा का पड़ोसी

शेरी मान संग थिरका पानीपत शहर

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रेमी संग भाग रही थी बहन, भाई ने रोका तो कर दी हत्या

Jeewan Aadhar Editor Desk