पानीपत हरियाणा

नहाने आए तीन दोस्त पानी में डूबे, गोताखोर लगे युवकों की तलाश में

पानीपत (प्रवीण भारद्वाज)
समालखा से गुजरने वाली दिल्ली पैरलल नहर में नहाने के लिए आए तीन युवक डूब गए। युवकों के डूबने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीण गोताखोरों ने तीनों को ढूंढ़ने की काफी कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नॉलथ निवासी अनिल, कुणाल व काला ई—रिक्शा लेकर नहर पर आने के लिए आए थे। नहाते समय एक युवक तेज पानी के बहाव में आकर डूबने लगा तो बाकि दो युवकों ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। पानी का तेज बहाव तीनों को अपने साथ बहाकर ले गया।

जब तीनों डूबने लगे तो नहर के आसपास के लोगों ने शोर मचाना आरंभ कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण गोताखोरों ने तीनों को तलाशने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस द्वारा बुलाए गए गोताखोर भी तीनों को तलाशने में कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल ट्रैक्टरों की रोशनी में तीनों की खोज की जा रही है।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

रोडवेज कर्मचारियों का ओवरटाइम समाप्त करने के आदेश—जानें विस्तृत जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा का 7 लाख ईनामी बदमाश काला जठेड़ी गिरफ्तार, लारेंस बिश्नोई गैंग की संभाल रहा था कमान

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाजपा कार्यकर्ताओं पर केजरीवाल का रास्ता रोकने का आरोप

Jeewan Aadhar Editor Desk