फतेहाबाद

चिल्ड्रन केयर इंस्टिट्यूट से देर रात खिड़की तोड़ निकली 5 लड़कियां, जिला प्रशासन में हड़कंप

फतेहाबाद(साहिल रुखाया)
चिल्ड्रन केयर सेंटर से 5 लड़कियों के गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे की है। लड़कियों ने कमरे की खिड़की तोड़ी और वहां निकलकर चली गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में लग गई।

जानकारी के मुताबिक, ठाकर बस्ती में नवजीवन अनाथ आश्रम समिति का चिल्ड्रन केयर इंस्टिट्यूट चल रहा है। इसके संचालक मास्टर ओमप्रकाश है। चिल्ड्रन केयर इंस्टिट्यूट में 12/13 लड़के/ लड़कियां रहते है। यहां पर उनको शिक्षा के साथ दैनिक जीवन की क्रियाओं के बारे में ज्ञान दिया जाता है।

5 लड़कियों का एक साथ खिड़की तोड़कर चिल्ड्रन केयर इंस्टिट्यूट से निकल जाना यहां की सुरक्षा व्यवस्था में खामी को उजागर करता है। खिड़की तोड़ते समय शोर भी हुआ होगा और इसके बाद चिल्ड्रन केयर इंस्टिट्यूट के आगे चारदिवारी भी है। ऐसे में बच्चियों का खिड़की तोड़ चारदिवारी को पार करना किसी बड़ी घटना की तरफ इशारा करता है।

इसके साथ ही चिल्ड्रन केयर इंस्टिट्यूट की इस घटना से जेजे एक्ट की अवहेलना भी देखने को मिल रही है। जेजे एक्ट के अनुसार अनाथ आश्रम में सुरक्षा के पूरे पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। साथ ही चारदिवारी को लेकर उचित दिशा—निर्देश दिए गए है। लेकिन यहां पर चारदिवारी काफी छोटी है, जोकि सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। इसके साथ ही जेजे एक्ट में साफ किया गया है कि लड़के और लड़कियों को यदि एक साथ रखा जाता है तो दोनों के आने—जाने के गेट अलग—अलग होने चाहिए लेकिन यहां पर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है।

वहीं पुलिस सभी लड़कियों के परिजनों और रिश्तेदारों से संपर्क कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त डा. हरदीप सिंह ने अधिकारियों की बैठक बुलाई है। वहीं मौके पर एसडीएम सतबीर जांगू , सिटी थाना के कार्यकारी इंचार्ज जगदीश चंद्र तथा बाल संरक्षण अधिकारी पहुंचे हुए है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे है।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव बरसीन में बिश्नोई समाज को भूमि आबंटित करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

पंजीकृत श्रमिकों को उनकी जरूरत के अनुसार काम उपलब्ध करवाने में सहयोग करेगा प्रशासन

स्वतंत्रता दिवस पर वित्तमंत्री ने गिनाई सरकार की 4 साल की उपलब्धियां