फतेहाबाद

गूंज उठा सरकार विरोधी नारों से शहर..पुलिस ने गिरफ्तारियां करके आंदोलनकारियों को किया रिहा

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
लगातार हड़ताल पर बैठी आशा वर्कर्स शुक्रवार को शहर भर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूरा शहर सरकार विरोधी नारों से गूंज उठा। पूरे शहर में प्रदर्शन करने के बाद आशा वर्कर्स लघुसचिवालय पहुंची और गिरफ्तारियां दी।

600 से अधिक आशा वर्कर्स को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी आंदोलनकारी आशा वर्कर्स को रोडवेज की बसों के द्वारा पुलिस लाइन में ले जाया गया। वहां पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद सभी को रिहा कर दिया।

आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान शीला देवी ने बताया कि आज उनकी तरफ से प्रदेश भर में गिरफ्तारियां दी गई हैं। अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती तो आने वाली 22 जून को करनाल में पूरे प्रदेश की आशा वर्कर्स जुटेगी और इसी दिन सीएम सिटी में पड़ाव डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि वे तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक सरकार उनकी मांगों को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं कर देती।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सरपंच पर लगा नशा कारोबार करने का आरोप, सरपंच ने साबित करने पर 1 लाख रुपए देने की घोषणा की

अब तो पता चल गया होगा कि हमारा देश कितना अच्छा : रेखा शाक्य

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशन की पोर्टीबलिटी स्कीम लागू, उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार कही से भी प्राप्त कर सकता है राशन