देश

सरेआम हुई गैंगवार..2 बदमाशों की मौत..एक राहगिर महिला की भी मौत

नई दिल्ली,
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार सुबह बदमाशों के 2 गैंग के बीच जमकर गोलियां चलीं। इस दौरान कुल तीन लोग मारे गए, 5 जख्मी हुए हैं। मरने वालों में एक स्थानीय महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि वो घटनास्थल से गुजर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, गैंगवार टिल्लू और गोगी गिरोह के बीच हुई है, जो राजधानी में हत्या और फिरौती की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टिल्लू गैंग के बदमाश स्कॉर्पियो में सवार थे, वे यहां से गुजर रहे थे तभी दूसरी गैंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके बीच विवाद हुआ और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

टिल्लू गैंग के बदमाश मुकेश और गोगी गैंग का एक बदमाश मारा गया। दोनों गैंग इलाके में दबदबे को लेकर पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

उग्रवादी संगठन का नेता हथियार सहित कोलकता में गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

कमजोर पड़ा ओखी, गुजरात नहीं पहुंचेगा: मौसम विभाग

कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक

Jeewan Aadhar Editor Desk