हिसार

एसडीओ व परिवार के 5 सदस्यों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत


हिसार,


रविवार तड़के राजस्थान के पास चुरु में एक सड़क दुर्घटना में हिसार के एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में बीएंडआर विभाग के एसडीओ वीरेंद्र यादव, उनकी पत्नी, बेटा और भाई—भाभी शामिल है। जबकि भतीजा इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका नीजि अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हिसार के ढ़ाणा कलां निवासी वीरेंद्र कुमार सालासर में सवामणि लगाकर रविवार सुबह वापिस हिसार के लिए चले थे। नेश्नल हाइवे 52 पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी अधिक भयंकर थी कि कार के परखचे ही उड़ गए और कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने तुरंत घटना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की, ताकि मृतकों की जल्द से जल्द पहचान हो सके।

Related posts

रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में निशान यात्रा निकली

बहुचर्चित राजेश हत्याकांड मामले में एसएचओ कृष्णलाल को सीबीआई ने किया तलब

जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क कोविड सुरक्षा किट का वितरण