फतेहाबाद

राहगिरी का कार्यक्रम इस बार होगा भव्य—ओपी सिंह

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
श्हर में 24 जून को राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर सीएम ने डीजीपी ओपी सिंह फतेहाबाद में पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक की।

CM के दौरे को लेकर ओपी सिंह ने पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 24 जून को सुबह फतेहाबाद के हिसार रोड पर बने ग्राउंड में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ—साथ बच्चों की प्रतिभा को निखारने को लेकर भी कुछ कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राहगिरी का कार्यक्रम काफी भव्य होगा और इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी क्रेडिट कार्ड बनवाकर उठाए लाभ : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

देर रात बजा बैंक का सायरन, पुलिस ने छान मारा बैंक का कोना—कोना

Jeewan Aadhar Editor Desk

अभय चौटाला की भाजपा सरकार की नसीयत, रद्द करे अमित शाह का दौरा

Jeewan Aadhar Editor Desk