फतेहाबाद

जोरदार प्रदर्शन के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने फूंका DG का पुतला

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
रोडवेज कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में नारेबाजी करते हुए DG विकास गुप्ता का पुतला फूंका। कर्मचारियों का आरोप है कि जिन मांगों को लेकर पिछले दिनों सरकार और रोडवेज यूनियन की आपसी सहमति बन गई थी, उन्हें लागू नहीं किया जा रहा है। इसके चलते आज रोष स्वरुप उन्होंने रोडवेज विभाग के DG का पुतला फूंका है।

वहीं कुछ ऐसी मांगे हैं जो डिपो स्तर की है। इनको लेकर रोडवज महानिदेशक संज्ञान नही ले रहे है।
उन्होंने कहा कि महानिदेशक गलत रवैये के चलते उनकी मांगे पूरी नहीं हो पा रही है। उन्हें आदोंलन और प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि वे जल्द ही सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलेंगे और रोडवेज कर्मचारियों द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान की कॉपी उन्हें सौंप कर अपनी मांगों को उनके समक्ष रखेंगे।

उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, निजीकरण को बंद करने, प्राइवेट बसों को बढ़ावा ना देने, जोखिम भत्ता लागू करने संबंधी उनकी कई मांगे है। जिसको लेकर वह लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि 21 अगस्त को वह सांकेतिक हड़ताल 1 दिन के लिए करेंगे अगर फिर भी उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पुलिस बनी तमाशबीन : थाने के सामने लड़ते रहे दुकानदार

Jeewan Aadhar Editor Desk

दुष्कर्म आरोपी कथित बाबा के पास से पुलिस को मिली अफीम

करीब ढ़ाई लाख रुपये की 1 किलो 100 ग्राम अफीम के राजस्थान का एक युवक गिरफ्तार