हिसार

सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाएं जनता : गायत्री

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान गायत्री देवी ने जनता से अपील की है कि वे प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं शुरू की है, जिससे जनता को सीधा फायदा हो रहा है।

गायत्री देवी शहर के मिलगेट क्षेत्र में हरियाणा सरकार के चार साल-बेमिसाल कार्यक्रम के तहत क्षेत्रवासियों से मिल रही थीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए समर्थन भी मांगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार बने चार साल पूरे होने वाले हैं जबकि केन्द्र में सरकार बने चार साल से ऊपर का समय हो गया है। इस दौरान दोनों सरकारों ने जनता के हर वर्ग के हित में नीतियां बनाई है। कांग्रेस ने अपने 60-70 साल के शासनकाल में ऐसी नीतियां नहीं बनाई, जिससे जनता को फायदा हो क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि जनता का हर वर्ग ऊपर उठे और सही ढंग से जीवनयापन करें।

उन्होंने कहा कि यदि नीयत और नीति साफ हो तो जनता के हित में कुछ भी करना असंभव नहीं है और केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐसा करके भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महिलाओं, खिलाडिय़ों, युवाओं व आम जनता के हित में जो कार्य किये हैं, वह एक उदाहरण है। इसके अलावा सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, खेल व परिवहन के क्षेत्र में भी नये आयाम स्थापित किये हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विपक्ष के झांसे में न आएं और भाजपा के प्रति अपना समर्थन जारी रखें ताकि देश व प्रदेश विकास की पटरी पर तेजी से प्रगति करें।

गायत्री देवी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के दावे कर रहे विपक्षी दल वास्तव में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। अपना वजूद बचाने के लिए किये जा रहे संघर्ष को विपक्ष के नेता जनता के हित में किये जा रहे संघर्ष का नाम देते हैं लेकिन जनता इनकी सच्चाई भलीभांति जानती है। ऐसे दलों को जनता फिर से सरकार बनाने का मौका नहीं देगी, जिनके शासन में जनता ने मूलभूत सुविधाओं का अभाव व तानाशाही झेली हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इनेलो-बसपा गठबंधन जनहित की फर्जी लड़ाई लडऩे से पहले जनता को ये बताने का कष्ट करें कि वे चार साल पहले तक कहां थे। वास्तव में इनके पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए ये जनता के हित के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हितों का जितना ध्यान भाजपा रख सकती है, उतना कोई दल नहीं रख सकता। ऐसे में कांग्रेस व इनेलो-बसपा बठबंधन को जनता के हितों की चिंता करने की बजाय अपनी अंदरूनी लड़ाई पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ सुशीला, शेली, संतोष, धन्नो व ईश्वर सहित अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर: रैपिड रिस्पांस टीम सर्वे में जुटी, बाहर से आने वालों की बढ़ रही संख्या

शिक्षा विभाग स्कूलों में अध्यापकों की हाजिरी बारे स्थिति स्पष्ट कर : अध्यापक संघ

भारत देश पहले से ज्यादा तरक्की करते हुए आपसी भाईचारा की मिसाल कायम करेगा – बजरंग गर्ग