हिसार

बेटी का एडमिशन करवाकर गांव जा रहे BSF रिटार्यड कर्मचारी का एक्सीडेंट

हिसार,
जीजेयू में अपनी बेटी का एडमिशन करवाने आए BSF से रिटार्यड कर्मचारी जय भगवान शर्मा हिसार कैंट के पास सड़क हादसे के शिकार हो गए। हादसे के बाद राहगिरों ने घायल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से परिजन घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

पुलिस को दिए बयान में जयभगवान ने बताया कि बेटी के एडमिशन के बाद वह बाइक पर सवार होकर जींद होकर जा रहा था। हिसार कैंट के पास एक ट्राला ने पेट्रोल पंप के पास उसके बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर ट्राला MH/TEMP/41483 चालक पर मामला दर्ज कर मामले की तफतीश आरंभ कर दी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जैन परिषद् को ​रुस से मिले 100 आक्सीमीटर, जांदू ने भेंट किया आक्सीजन कंसंट्रैटर

प्रशासन 9 शेल्टर होम्स में 360 श्रमिकों को उपलब्ध करवा रहा किराया रहित आश्रय : उपायुक्त

राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक प्रतियोगिता में दो पदक जीतने वाले अक्षय को उपायुक्त ने किया सम्मानित