हिसार

सीएम मनोहर लाल ने आईएनएलडी को बताया इंडियन नेशनल लुटेरा पार्टी

उकलाना,
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि आईएनएलडी को लोग इंडियन नेशनल लुटेरा पार्टी कहते हैं जबकि कांग्रेस सरकार बीबीसी यानी बदली, भर्ती व सीएलयू की सरकार थी। इन दोनों पार्टियों से बचकर हमें सावधान रहना है।

मुख्यमंत्री यहां के आशीर्वाद गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर एचपीएससी के पूर्व चेयरमैन गुरमेश बिश्नोई ने विधिवत रूप से भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। सम्मेलन में उकलाना विधानसभा क्षेत्र के 174 बूथों, 43 शक्ति केंद्र व तीनों मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की एक पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के बारे में प्रदेश भर में विख्यात है कि ये लूटेंगे भी और कूटेंगे भी, जबकि दूसरी पार्टी बीबीसी पार्टी के नाम से कुख्यात है। ये दोनों पार्टियां वंशवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार से उपर नहीं उठी है। इनके कार्यकर्ताओं की सोच भी यही थी कि एक ही परिवार हमारा मसीहा है परंतु इसके विपरीत भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें एक चाय बेचने वाला भी देश के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हो सकता है और मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री का दायित्व मिल सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सैकड़ों राजनीतिक दल हैं लेकिन पार्टी कार्यकर्ता का जितना मान-सम्मान भारतीय जनता पार्टी में होता है, उतना किसी अन्य पार्टी में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसके 10 करोड़ कार्यकर्ता हैं जिनमें से 30 लाख सक्रिय सदस्य हरियाणा प्रदेश में हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पैनी नजर रखें और उचित कार्यों का समर्थन करते हुए जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता के हितों का प्राथमिकता दी जाती है। भाजपा का लक्ष्य जनता की सेवा करना, उसे साथ लेकर चलना और उनका मन जीतना है। यही कारण है कि आज विरोधी विचारधारा के लोग भी भाजपा से जुड़ रहे हैं। गत दिनों महाग्राम संपर्क अभियान के दौरान मैं छात्तर व पाई गांवों में गया जहां मुझे बताया गया था कि यहां भाजपा का जनाधार नहीं है लेकिन कार्यक्रम के दौरान हमें न केवल लोगों का भारी समर्थन मिला बल्कि विपक्षी दलों के बड़े नेता भी पार्टियां छोड़कर हमसे जुड़े। आज भाजपा से जुडऩे से पहले लोग हमारी नीतियों का मूल्यांकन करते हैं फिर हमसे जुड़ते हैं जिससे पता चलता है कि भाजपा सरकारों में आम आदमी के कल्याण को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें, यदि जनता चाहेगी तो हमें फिर राज मिलेगा। कार्यकर्ता पार्टी की नीति और लक्ष्य को समझें और उचित कार्यों का समर्थन व अनुचित कार्यों को छोड़ते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हमें जनता का मन जीतना है। दूसरे दलों की सरकारें केवल गलियां व सड़कें बनवाने को ही विकास समझती हैं लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के साथ आम आदमी की जीवनशैली व सामाजिक बदलाव की पहल की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के साढ़े तीन साल के कार्य पिछली कांग्रेस सरकार के 10 साल के विकास कार्यों पर भारी हैं।

केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी से नए लोगों के जुडऩे का सिलसिला जारी है जो इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है, आने वाले समय में पार्टी को इससे भारी फायदा होने वाला है। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुडऩे वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि बाजरे के समर्थन मूल्य में सर्वाधिक 97 प्रतिशत बढ़ोतरी होने के चलते बाजरा उत्पादक क्षेत्र होने के कारण आदमपुर विधानसभा क्षेत्र को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही आदमपुर में किसान उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने गुरमेश बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए इससे पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही। राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स ने भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे संपर्क अभियान को कामयाब बताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। इनके अलावा किसान आयोग के चेयरमैन डॉ. रमेश यादव, मिट्टी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्णसिंह रानोलिया, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार, मनदीप मलिक ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा जिला महामंत्री आशा रानी खेदड़ ने सम्मेलन के दौरान मंच संचालन किया।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल सहित अन्य आयोजकों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, चैयरमेन सत्यपाल शर्मा सहित अन्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर व पुष्पकुंज भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक प्रेमलता, छत्तरपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी जवाहर सैनी, कैप्टन भूपेंद्र, जोगीराम सिहाग, डॉ. बलवान सिंह, सुनीता दुग्गल, महावीर जांगड़ा, रणधीर सिंह धीरू, सीमा गैबीपुर, रामफल नैन, सुदेश चौधरी, सुनीता रेड्डू, कीर्ति रतन शर्मा, जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई, वासुदेव शर्मा, राजेंद्र लांबा, सतपाल नंबरदार, प्रेम वर्मा, भूप सिंह रोहिला, कृष्ण सरसाना, सरोज सिहाग, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, डॉ. सुल्तान सिंह, पवन खारिया, सुरेश गोयल धूपवाला, अनिल गोदारा, संदीप गंगवा, सुशील रेड्डू, रामकुमार रानोलिया, जयवीर माजरा, अनिल ग्रेवाल, रामस्वरूप डाटा, डॉ. विरेंद्र दिनोदिया व मदनलाल भाकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर बर्बादी के मुहाने पर, इंद्र की नराजगी पड़ रही भारी

आदमपुर पर कोरोना कहर: 11 साल की छात्रा और 85 साल की बुजुर्ग की मौत

सदलपुर गांव में बिश्नोई समाज संस्कार परीक्षा का आयोजन