हिसार

अरे…ये तो निकले चोर..

हिसार
ऑटो मार्केट में एक दुकान पर काम करने वाले तीन कारिंदेे दुकान से करीबन साढ़े पांच लाख रुपए की चोरी कर फरार हो गए। घटना करीबन दस दिन पहले की है। दुकानदार सुखदेव ने कहा कि उनकी दुकान पर संदीप, संजय और राजेश काम किया करते थे। 17 जून को उनके पास कहीं से पेमेंट आई थी और वह राशि अभी दुकान पर ही रखी थी। उन्होंने अपने कर्मचारियों को विश्वसनीय मानते हुए यह राशि उनके सामने ही रखी थी, मगर आरोपी युवक मौका लगते ही संयुक्त रूप से प्लानिंग कर दुकान में रखी साढ़े 5 लाख रुपए की नकदी उड़ा ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

Related posts

एन्हासमेंट गणना ठीक करवाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई

एस्कोर्ट ने लांच किया नया फार्मट्रैक पावरमैक्स ट्रैक्टर

Jeewan Aadhar Editor Desk

17 नवंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk