हिसार

कई प्रकार के होते युद्ध, कई प्रकार से लड़े जाते युद्ध

युद्ध

कई प्रकार के होते युद्ध
कई प्रकार से लड़े जाते युद्ध
प्राचीन काल में भी होते थे युद्ध
राजा महाराजा भी लड़ते थे युद्ध।

अहम के परिचायक होते हैं युद्ध
वीरों की शहादत लेते हैं युद्ध
मानवता के लिए खतरा होते हैं युद्ध
पर्यावरण को दूषित करते हैं युद्ध।

युद्ध में होती है जन हानि
युद्ध से होती है धन हानि
युद्ध से बढ़ती है परेशानी
युद्ध का कारण होते हैं कुछ अभिमानी।

युद्ध धरा पर लाते हैं बर्बादी
युद्ध से त्रस्त होती है आबादी
युद्ध कम करते हैं अभिव्यक्ति की आजादी
युद्ध खत्म करते मेहमान-नवाजी।

समस्याओं का नहीं करते हैं समाधान युद्ध
निर्दोषों की भी लेते हैं जान युद्ध
आमजन को करते हैं परेशान युद्ध
इंसान को बना देते हैं हैवान युद्ध।

युद्ध में बर्बाद हुए हिरोशिमा और नागासाकी
युद्ध से ही रक्त रंजित हुए पानीपत और पलासी
कलिंग युद्ध जीत विचलित हुए सम्राट पाटलिपुत्र वासी।
युद्ध में ही समाप्त हुए हिटलर जैसे महत्वाकांक्षी।

युद्ध से बढ़ती है रुसवाई
युद्ध से उत्पन्न होती तनहाई
युद्ध में बेलगाम होती महंगाई
किसी भी मर्ज की युद्ध नहीं दवाई?

-(पुष्कर दत्त)
मो : 9416338524

Related posts

अमृत महोत्सव के तहत हिसार जिले के विभिन्न विकास खंडों के 75 गांवों का चयन

हिसार में मसूदपुर पंचायत ने हटाया लॉकडाउन, लिए कई चौकान्ने वाले निर्णय

Jeewan Aadhar Editor Desk

शव को लेकर धरने पर ना बैठ जाएं, इसलिए पीडि़त परिजनों को शव नहीं दे रहा पुलिस प्रशासन : चौहान