हिसार

एडवोकेट योगेश सिहाग ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में होंगे शामिल

हिसार,
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव एवं वर्तमान में भाजपा कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट योगेश सिहाग ने अपने समर्थकों सहित भाजपा को छोडऩे का निर्णय लिया है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को भेज दिया है।

एडवोकेट योगेश सिहाग सितंबर 2014 में समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव रहते हिसार जिला में 6500 सदस्य पार्टी के साथ जोड़े थे। वर्तमान में वो भाजपा कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। योगेश सिहाग ने कहा कि वो जिस उम्मीद के साथ भाजपा में शामिल हुए थे, उस पर भाजपा खरी नहीं उतरी।

उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए लोगों को किसी तरह का मान-सम्मान नहीं दिया जाता तथा पार्टी कार्यकर्ताओं जनता के कार्य करवाने में भी असमर्थता महसूस करते हैं, जिसके चलते आम जनता में भाजपा कार्यकर्ताओं की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता में रहते हुए आम जनता के कार्य नहीं करवा सकते तो ऐसी पार्टी में बने रहना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पार्टी व सरकार की सोच विकास की न होकर समाज को तोड़ सत्ता हासिल करने की है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई और एचएसएससी घोटाले ने युवाओं के सपनों को तोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मैरिट व पारदर्शी भर्ती के दावे पूरी तरह से खोखले हैं। इन सभी बातों को देखते हुए उन्होंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

योगेश सिहाग ने बताया कि वो अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ 12 जुलाई को नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के आवास पर उनके नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि योगेश सिहाग के पिता जिला परिषद के पूर्व सदस्य दिलबाग सिहाग कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर रहे हैं और उनकी भूपेंद्र हुड्डा व कुमारी सैलजा से काफी निकटता रही है। योगेश सिहाग भी अब दोबारा अपनी घर वापसी कर रहे हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

अमृता देवी के नाम से विश्वविद्यालयों में पीठ स्थापित करने के निर्णय का युवा संगठन ने किया स्वागत

Jeewan Aadhar Editor Desk

सोनाली फौगाट—सुलतान सिंह प्रकरण में महिला आयोग की जांच पूरी, सुलतान सिंह को गिरफ्तार करने की सिफारिश

Jeewan Aadhar Editor Desk

शाहरूख खान बने एआईवाईएफ के जिला प्रधान

Jeewan Aadhar Editor Desk