फतेहाबाद

ससुर पर रेप और पति पर अप्राकृतिक यौन सम्बंध बनाने के आरोप, मामला दर्ज

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
दहेज प्रताड़ना की शिकार एक महिला ने अपने ससुरालजनों के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। फातेहाबाद महिला थाना में कैथल पुलिस से प्राप्त जीरो एफआईआर के तहत पीड़िता के ससुर के खिलाफ रेप और पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन सम्बंध बनाने का मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी सुसरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में भी केस दर्ज किया है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि करीब 7 साल पहले पीड़ित महिला की शादी फतेहाबाद जिले के एक गांव में हुई थी। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके ससुरालजन उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं।आरोप है कि ससुराल में उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया जबकि पति मना करने के बाद भी अप्राकृतिक यौन संबन्ध बनाता था।

डीएसपी ने बताया कि पीडिता के पति, ससुर सहित आरोपी ससुरालजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बाबा के यौन संबंधों की कई वीडियो हुई वायरल, बाबा बोला—मेरे खिलाफ बड़ी साजिश

सीएम के राहगिरी कार्यक्रम पर विधायक ने उठाये सवाल, कार्यक्रम को बताया समय का दुरुपयोग

जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने भट्टू रेस्ट हाउस में लगाया रक्तदान शिविर