फतेहाबाद

नशा तस्करों ने किया सीआईए टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

टोहाना (नवल सिंह)
गुप्त सूचना के आधार पर देर रात्रि राजनगर में छापेमारी के लिए गई सीआईए स्टाफ की टीम पर हमला होने की खबर है। इसके बाद घायल कर्मियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हमले में तीन पुलिस कर्मी घायल है जिनमें से एक की वर्दी भी फाड़ी गई है। इससे पहले भी टोहाना शहर में एक पुलिस कर्मी के वर्दी फाड़ऩे का मामला सामने आया था।

एएसआई सोमनाथ ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि राजनगर में जोगिंद्र सिंह के घर में गांजा नशा बेचने का कार्य किया जाता है। इसके बाद उनकी टीम ने वहां पंहुचकर छापेमारी की तो वहां पर उन्होंने गांजा पकड़ लिया तो वहां पर लोगों ने महिलाओं के साथ मिलकर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि 3 कर्मचारी घायल हैैैै। इनमें से एक कर्मी की वर्दी भी फाड़ी गई है। सभी का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

शांति कमेटी सदस्यों ने प्रशासन को दिया जिला में शांति बनाए रखने का आश्वासन

Jeewan Aadhar Editor Desk

आगामी समय में आयुष विभाग करेगा नए आयाम स्थापित : डीसी

खेल के नाम पर हो रही थी ठगी..किसानों को बनाया जा रहा था शिकार

Jeewan Aadhar Editor Desk