फतेहाबाद

4 बालिग बच्चों की मां ने निगला जहर, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

टोहाना (नवल सिंह)
राजनगर निवासी एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के भाई शमशेर की शिकायत पर पति सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार हिसार के बरवाला निवासी 48 वर्षीय भोती देवी का विवाह लगभग 25 वर्ष पूर्व राजनगर निवासी महेंद्र के साथ हुआ था। मृतका के चार बच्चे है जिनमें दो लडकियां व दो लडके है। मृतका की दो लडकिया मनीषा व काजल विवाहित है जबकि लडके अविवाहित है।

मृतका की बेटी काजल कुछ दिन से घर में आई हुई थी। जब महिला का पति घर में नही था तो उसने अचानक जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी बेटी ने अपनी मां को उल्टियां करते देखा तो उसने उसके पिता को मौके पर बुलाया तथा महिला को नागरिक अस्पताल मे ले जाया गया। जहां 4 घंटे तक मौत से लड़ते-लड़ते महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के मरने के बाद उसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित चार पर आरोप लगाया है।

क्या कहते है परिजन
मृतका के भाई शमशेर ने कहा कि उसकी बहन को उसके पति व पड़ोसियों ने मारा है। आरोप ​है कि भोती देवी के साथ मारपीट भी की है। उन्होंने कहा कि उसकी बहन अनपढ़ थी तथा उसके चार बच्चों में से दो लड़किया शादीशुदा है। मृतका के भाई ने कहा कि उसकी बहन को घरेलू कलह के चलते मारा गया है। उसने बताया कि ससुरालपक्ष के लोगों ने उन्हें घटना की सूचना भी नही दी।

क्या कहते है मृतका का पति
इस बारे में मृतका के पति महेंद्र ने बताया कि बुधवार को उनका पशु बीमार होने के कारण वह उसके लिए दवाई लेने गया था। पीछे से अचानक उसकी पत्नी मौत हो गई। उसने कहा कि पहले परिवार में जरूर घरेलू कलह थी लेकिन अब कुछ महीनों से सब कुछ ठीक चल रहा था।

क्या कहते है चौकी इंचार्ज
इस बारे में चौकी इंचार्ज साधुराम ने बताया कि उनके पास संदिग्ध परिस्थितियों में महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला आया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच चल रही है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

SYLके बहाने सीएम की शिकायत करने के लिए PM से मिल रहे है सांसद

गणतंत्र दिवस की अंतिम रिहर्सल में डीएसपी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया

सीएम के 2 घंटे के कार्यक्रम के लिए 2 दिन पहले ही रेहड़ी और फड़ी वाले हुए बेरोजगार