बहादुरगढ़ हरियाणा

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 20 लाख रुपए लूट के वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

बहादुरगढ़,
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी 20 लाख रुपये की लूट के वांछित अपराधी थी। बहादुरगढ़ बाईपास के नजफगढ़ फ्लाईओवर पर मुठभेड़ में एक बदमाश ने पुलिस के डर से फ्लाईओवर से छलांग लगा दी जिससे उसकी पैर की हड्डी टूट गई।

जानकारी के मुताबिक, घायल बदमाश को पुलिस हिरासत में पीजीआई रोहतक भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान पटौदी निवासी अंशुल और अंकित के रूप में हुई। दोनों पर पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट के मामले दर्ज हैं।

ध्यान रहे दोनों आरोपी टीलू बादशाहपुर गैंग के सदस्य हैं, जिन्होंने 7 मई को पटौदी में शराब ठेकेदार से 20 लाख की लूट की वारदात अंजाम दिया था। ये दोनों आरोपी बादशाहपुर और खोड़ गांव में 2 लोगों की हत्या की फिराक में थे। दोनों के कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कैबिनेट बैठक : बाजरा 1950 रुपए क्विंटल खरीद और शहीदों के आश्रितों को नौकरी देने की नई प्रक्रिया पर लगी मोहर

Jeewan Aadhar Editor Desk

मेरा हौंसला व संघर्ष कार्यकर्ताओं की बदौलत—दुष्यंत चौटाला

इंतजार हुआ खत्म, सीबीएसई ने जारी की CTET परीक्षा की तिथि

Jeewan Aadhar Editor Desk