हिसार

आदमपुर में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, जिलाध्यक्ष गायत्री देवी ने पार्टी मजबूती का दिया मंत्र

आदमपुर (अग्रवाल)
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गायत्री देवी ने महिलाओं से आह्वान किया है कि वे भाजपा की मजबूती के लिए आगे आएं क्योंकि भाजपा के हाथों ही महिलाओं के हित सुरक्षित हैं। उन्होंने पार्टी से जुड़ी महिलाओं से अपील की कि वे हर बूथ पर पांच महिलाओं की नियुक्ति करें ताकि भाजपा महिला मोर्चा बूथ स्तर तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

गायत्री देवी आदमपुर मंडल में महिला कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के साथ अधिक से अधिक महिलाएं जुड़ें और पार्टी की मजबूती के लिए काम करें, इसके लिए महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूरी सक्रियता से लगी हुई है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किये गए कार्य और भविष्य की योजनाओं से महिलाओं में भाजपा के प्रति उत्साह देखा जा रहा है।

महिलाओं ने जान लिया है कि केन्द्र व प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकारों ने महिलाओं के हित में व उनके कल्याण के लिए जितने कार्य किये हैं और योजनाएं चलाई हैं, उतनी किसी सरकार ने आज तक नहीं चलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की जो पहल की है, वह सराहनीय है। महिलाओं को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जुड़कर पार्टी को मजबूत करें और अपनी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें।

आदमपुर मंडल की इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एवं बीडीसी मैंबर सरोज बाला ने की। इसके अलावा बैठक में बिमला, संतरो, सोनू, सुनीता, काजल, सलोनी, ज्योति, आरती, रीतू, राजो, बेदो, पिंकी, लाजो देवी, सावित्री देवी, प्रकाशी देवी, खेमचंद, मोंटी, अतुल कुमार, महाबीर सहित अनेक पार्टीजन उपस्थित थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत नागरिकों को मिल रही सस्ती व अच्छी दवाइयां : मेयर गौतम सरदाना

Jeewan Aadhar Editor Desk

वृद्धजनों के अनुभवों से फायदा उठाएं नागरिक : डा. सैनी

आदमपुर : लेक्चरर से घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी, 5/7 लेक्चरर को पीटने की दी धमकी

Jeewan Aadhar Editor Desk