हिसार

आदमपुर की नंदीशाला में चलाया पौधारोपण अभियान

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर स्थित श्रीगुरु जंभेश्वर नंदीशाला में मंगलवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। अतिथियों द्वारा नंदीशाला के प्रांगण में छाया व फलदार पौधे लगाए गए।

मुख्यातिथि थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि जीवन में पेड़-पौधों बड़ा महत्व है। बिना पेड़-पौधे के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना करना भी बेकार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण हरा-भरा रह सके।

सरपंच अंतर सिंह ज्याणी ने हर एक मांगलिक कार्य में पौधारोपण की बात कही साथ ही पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक सूरजमल, राजाराम खिच्चड़, हैैडमास्टर आत्माराम, भगतराम झूरिया, सतपाल, प्रेम खिच्चड़, संजय, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पशुपालन विभाग कर्मचारियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया हल्ला बोल प्रदर्शन

आदमपुर अस्पताल मामला : विज बोले रिपोर्ट करेंगे तलब, ठेकेदार ने भर दिया गेप

विधायक जोगीराम सिहाग ने किया आंदोलनकारी पीटीआई शिक्षकों का समर्थन