हिसार

आदमपुर में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों के त्यागपत्रों की चर्चाएं, आदमपुर मंडल के सभी सदस्यों व कार्यकर्ताओं का भी इस्तीफा!

हिसार,
भाजपा के युवा मोर्चा की आदमपुर विधानसभा में जिलाध्यक्ष के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज होकर 3 मंडल अध्यक्षों ने अपने पदों से त्यागपत्र देने का मन बना लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आदमपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से खफा है। अंदर खाते विधानसभा के तीनों मंडल अध्यक्षों ने एक साथ अपने त्याग पत्र भी भेज दिए है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। इतना ही नहीं आदमपुर मंडल का युवा मोर्चा तो पूरी तरह से समाप्त होने के कागार पर आ गया है। मोर्चे से जुड़े 31 सदस्यों व 32 कार्यकर्ताओं ने भी त्यागपत्र मंडल अध्यक्ष के समर्थन में सौंप दिए है।
चर्चाएं है कि आदमपुर विधानसभा के भारतीय युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष द्वारा आॅर्डर देने के रवैये से खफा है। इतना ही नहीं भाजपा की रैलियों में जाने के लिए जिलाध्यक्ष द्वारा अलग से बार—बार हिदायत जारी करने पर युवा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि त्यागपत्र देने के बाद युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सीधे भाजपा से जुड़ेगे।
भाजपा एक तरफ से तो चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं आदमपुर विधानसभा में युवा मोर्चे में पनपी नराजगी पार्टी के लिए घातक भी सिद्ध हो सकती है। हालांकि युवा मोर्चा छोड़ने के बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा में बने रहने की बात कही है, लेकिन मोर्चे के पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव समय में इस प्रकार से त्यागपत्र देना कहीं न कहीं पार्टी के सगंठन को कमजोर अवश्य करेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दड़ौली के नरेश ने लगाई सबसे ऊंची छलांग

Jeewan Aadhar Editor Desk

बाइक सवार को मारी गोली,हेलमेट ने बचा ली जान

Jeewan Aadhar Editor Desk

एचएयू में साढ़े 12 करोड़ रूपये से बनेगा गल्र्स छात्रावास, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रखी आधारशिला

Jeewan Aadhar Editor Desk