हिसार

रोडवेज के राज्य सम्मेलन की तैयारियां तेज, किरमारा करेंगे अध्यक्षता

हिसार,
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ का राज्य सम्मेलन 19 अगस्त को यहां के सिविल अस्पताल के सामने स्थित राजपूत धर्मशाला में होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा करेंगे जबकि ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सभी सहयोगी संगठनों के राज्य प्रधान, महासचिव व पदाधिकारी भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन की सफलता व इसमें अधिक से अधिक कर्मचारियों व पदाधिकारियों को शामिल करने के लिए राज्यभर में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

संगठन के कार्यकारी राज्य प्रधान कुलदीप पाबड़ा एवं महासचिव आजाद सिंह गिल ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों में इस सम्मेलन के प्रति भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर 5 सितम्बर को की जाने वाली हड़ताल की तैयारियों के चलते यह सम्मेलन आयोजित किया गया है, जो काफी महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा बार-बार की जा रही वादाखिलाफी, आए दिन कर्मचारी विरोधी, विभाग विरोधी व जनविरोधी निर्णय लेने, विभाग को निजीकरण की तरफ धकेलते हुए किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसें चलाने, कर्मचारियों की स्थाई भर्ती न करने, रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या आज की जनसंख्या के अनुसार न बढ़ाने, तकनीकी कर्मियों को तकनीकी स्केल, एसीपी के लाभ न देने तथा ओवरटाइम की स्थाई नीति न बनाने सहित अनेक मुद्दों पर सरकार के प्रति कर्मचारियों में भारी रोष है।

रोषित कर्मचारी 19 अगस्त के राज्य सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचकर तथा 5 सितम्बर की हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से कामयाब बनाकर अपने साथ हो रहे अन्याय का बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यभर के कर्मचारियों को सम्मेलन का संदेश दे दिया गया है और उनमें सम्मेलन के प्रति भारी जोश है।
हिसार डिपो प्रधान रामसिंह बिश्नोई, सचिव धर्मपाल बूरा, कैशियर सुभाष किरमारा, वरिष्ठ नेता सुभाष ढिल्लो एवं अनूप सहारण ने कहा कि डिपो में राज्य सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसके लिए कर्मचारियों से संपर्क करके उन्हें इसमें शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिसार में होने वाले राज्य सम्मेलन में सहयोगी संगठनों के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा, अनूप सहरावत, बाबूलाल यादव व जयभगवान कादियान सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और 5 सितम्बर को की जाने वाली हड़ताल की सफलता बारे विचार-विमर्श करके तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। सम्मेलन के लिए हिसार डिपो में चलाए गए संपर्क अभियान के अवसर पर उपरोक्त नेताओं के अलावा कुलबीर, राजबीर पंघाल, पवन बूरा, देशबंधु, जोगेन्द्र लांबा, दर्शन जांगड़ा व कुलदीप बगला सहित अन्य भी शामिल थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आर्ट ऑफ लिविंग का सुदर्शन क्रिया फॉलोअप का आयोजन 21 को भारत माता मंदिर में

Jeewan Aadhar Editor Desk

कलावती देवी (मेजरनी) का निधन

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : सरकारी ठेकेदार का अपहरण करके मुंह में भैंस का गोबर, जूती पर नाक रगड़वाई, थूक चटवाया और मारपीट करके लगाया करंट

Jeewan Aadhar Editor Desk