जींद हरियाणा

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर चाकुओं से गोदा—हुई दर्दनाक मौत

जींद,
शहर के हनुमाननगर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की है। हत्या करने वाला आरोपी युवक मृतक की मौसी का लड़का है। दोनों ने अवैध संबंधों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अभी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दोनों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
मृतक के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृतक जोगिंद्र (26) के 5 वर्षीय बेटे अमरजीत का बुधवार को जन्मदिन था। इस मौके पर सोनीपत के बइयांपुर गांव से उसकी मौसी का लड़का रवि भी आया हुआ था। रात में जोगिंद्र के दो दोस्त घर आ गए। रवि, जोगिंद्र और उसके दो दोस्तों ने मिलकर पार्टी मनाई। देर रात सब सोने चले गए।
जोगिंद्र के पिता मंगल का आरोप है कि देर रात रवि और जोगिंद्र की पत्नी पिंकी (24) ने मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। दोनों ने जोगिंद्र पर लगभग 20 वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद रवि रात में ही फरार हो गया और पिंकी अपने सास-ससुर के पास रोते हुए पहुंची। उसने कहा कि उसके पति को न जाने क्या हो गया है, वह ढोंग करने लगी। मंगल ने कमरे में जाकर देखा तो जोगिंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा था।
मंगल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक जोगिंद्र की मां रो रही थी, जबकि पत्नी पर पति की मौत का कोई असर नहीं था। पुलिस को शक हुआ। उन्होंने पत्नी से पूछताछ की तो उसने पूरी बात उगल दी। डीएसपी रामभज ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते पिंकी और रवि ने जोगिंद्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मंगल का कहना है कि उसके बेटे जोगिंद्र को रवि पर पहले से शक था। उसे रवि का घर पर आना पसंद नहीं था। इसी शक के चलते पिंकी और रवि उसे रास्ते से हटाना चाहते थे। तभी उन्होंने जोगिंद्र की हत्या कर दी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बस और ट्रक की टक्कर में 15 लोग घायल, बस के उड़े परखच्चे

डेरा सच्चा सौदा प्रकरण: डेरा प्रमुख के 6 कमांडो के खिलाफ चालान पेश

Jeewan Aadhar Editor Desk

सरकारी मुलाजिम है,, नहीं मानेंगे कहना