गुरुग्राम हरियाणा

महिलाओं का रोल करता था युवक, किन्नरों ने गुप्तांग काटकर बना दिया किन्नर

गुरुग्राम,
मंदिरों की झांकियों में महिलाओं के पात्र करना युवक को इतना भारी पड़ गया कि किन्नरों ने उसे अगवा कर पूर्ण रूप से उसे किन्नर बना डाला। मामला सोहना का है और ये आरोप शिव कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने लगाए हैं। युवक ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह बचपन से ही झांकियों में पार्वती का रोल करता था। उस पर किन्नरों की निगाह पड़ी।

किन्नरों ने उसे अगवा कर लिया। वह उसे अपने साथ डेरे में ले गए। किन्नरों ने उससे महिलाओं का काम करवाए। वो उसे महिलाओं की तरह से बर्ताव करने को कहते थे। युवक महिलाओं की तरह बात करता था और किन्नरों के कार्यक्रम में नाच-गाने काम करने लगा।

युवक ने आरोप लगाया किन्नरों ने एक रोज उसे बेहोश करके उसके गुप्तांगों का ऑपरेशन करवा दिया। उसके बाद उसे पूर्ण रूप से किन्नर बना डाला। हालांकि अब वो चिल्ला-चिल्लाकर यह कह रहा है कि वह युवक है लेकिन पुलिस अब इस मामले में जांच करने में आनाकानी कर रही है। पुलिस मेडिकल जांच के लिए पीड़ित को अभी कई बार बुला चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी जांच तक नहीं पहुंचे। युवक ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता की मां ने बताया कि वह उसका बड़ा बेटा है। उसका नाम आकाश है और वो झांकियों में महिला का रोल करता था। उसके बेटे को किन्नर बना दिया। पीड़िता की मां ने बताया कि उसका एक ही लड़का है। वह उसके इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं लेकिन उसे अभी तक इंसाफ नहीं मिल रहा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पत्नी ने अपने पति के खिलाफ हत्या करने का मामला करवाया दर्ज

हरियाणा के 4 विधायकों पर गिर सकती है गाज, हाईकोर्ट में रिट पटीशन दायर

रोडवेज कर्मचारियों का ओवरटाइम समाप्त करने के आदेश—जानें विस्तृत जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk