हिसार

पांच जिंदा हैंड ग्रेनेड सहित युवक गिरफ्तार, लश्कर—ए—तैयबा ने दी हिसार रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

हिसार,
हांसी में पुलिस ने एक युवक से पांच जिंदा हैंड ग्रेनेड(बम) बरामद किए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की धमकी के बाद सीआईए हांसी ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए की सतर्कता से एक युवक को जींद रोड से पांच हैंड ग्रेनेड व एक पिस्तौल सहित धर दबोचा गया। युवक की पहचान इशरार नाम से हुई जो यूपी के शामली जिले के कैरानी का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, सीआईए हांसी ने एएसआई संजय गक्खड़ के नेतृत्व में संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी जोगेन्द्र राठी ने बताया कि रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि इस युवक के तार किसी आंतकवादी संगठनों से तो नहीं जुड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि बीते 25 सितंबर को एक धमकी भरा खत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर के कमरे से मिला था। जिसमें अंबाला कैंट सहित पानीपत, जगाधरी, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, सिरसा और हिसार सहित हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों और कई धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भेजने वाले ने पत्र में खुद को लश्कर-ए-तैयबा का एरिया कमांडर बताया था।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सुखराम मैमोरियल पब्लिक स्कूल के धैर्य ने जिले में प्राप्त की छठी रैंक

Jeewan Aadhar Editor Desk

सिवानी दाल मिल में लगी भयंकर आग, इमारत के गिरने की आशंका

पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस जुटी मामले की जांच में