फतेहाबाद

154 विभाग के कर्मचारी गए हड़ताल पर, 31 को सीएम का हो सकता है विरोध

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ, शिक्षक तालमेल कमेटी और कर्मचारी संगठन सीटू के आह्वान पर 154 विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सभी कर्मचारी बिजली घर में एकत्र हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान प्रदीप यादव ने बताया कि आज उनके 154 विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जो कि रोडवेज हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। अगर सरकार का यही रवैया रहता है 31 अक्टूबर शाम को सभी कर्मचारी संगठनों के द्वारा सख्त फैसला लिया जाएगा।
31 अक्टूबर को फतेहाबाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि आज शाम को मीटिंग करके कर्मचारी सीएम के विरोध करने की रूपरेखा तैयार करेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पुलिस के दावों की पोल खोल गए चोर

कराटे कॉम्नवेल्थ गेम्स के लिए राहुल यादव का भारतीय टीम में चयन

Jeewan Aadhar Editor Desk

सरकारी नौकरी वाले ने दहेज मांगा तो गंवानी पड़ सकती है नौकरी