फतेहाबाद

रोडवेज कर्मचारियों के पक्ष में सीएम का विरोध, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां—वाटर कैनन का किया प्रयोग

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध करने के लिए आए कर्मचारियों पर पुलिस बल प्रयोग किया और पानी की बिछौरे की। इसमें कई कर्मचारियों को हल्की चोट भी आई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला कर्मचारियों को भी दौड़ा—दौड़ाकर पीटा। कर्मचारी रोडवेज कर्मचारियों के पक्ष में आंदोलन कर रहे है।
जानकारी के अनुसार, भूना में सीएम मनोहर लाल खट्टर के आने से पहले कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों नेे सीएम का रास्ता रोकने का प्रयास किया। इस पर प्रशासन के हाथ—पैर फूल गए। कर्मचारियों को रास्ते से भगाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए जमकर लाठियां भांजी।
पुलिस बल प्रयोग होने के बाद भी ​कर्मचारी आगे बढ़ते रहे तो पुलिस प्रशासन ने वाटर कैनन का प्रयोग करते हुए तेज पानी की ​बौछार कर्मचारियों पर की। दोनों तरफ से काफी तनातनी होने पर जिले के आसपास से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया और कर्मचारियों को रास्ते से हटाया गया। इस दौरान कई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

खेतीबाड़ी छोड़ नशे तस्करी में लगा था…चढ़ गया पुलिस के हत्थे

2 भाईयों पर जानलेवा हमला, 3 साल के बच्चे को भी लगी चोट

सशक्त, निड़र, आत्मनिर्भर तथा अनुशासित बनें लड़किया—रेखा शाक्य

Jeewan Aadhar Editor Desk