हिसार

आदमपुर में 12वां गौपाष्टमी महोत्सव 16 को

आदमपुर (अग्रवाल)
भादरा रोड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में 12वां गौपाष्टमी महोत्सव शुक्रवार 16 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक तरसेम गोयल व व्यापार मंडल प्रधान लीलाधर गर्ग ने बताया कि महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई शिरकत करेंगे जबकि अध्यक्षता सागरमल बंसल व हरिनिवास जांदू की होगी।

आए हुए मेहमानों का स्वागत गांव आदमपुर के सरपंच अंतर सिंह ज्याणी, सरपंच सुभाष अग्रवाल, सरपंच स.प्रीतम सिंह व व्यापार मंडल के पदाधिकारी करेंगे। इस दौरान पप्पु शर्मा एंड पार्टी भजनों की अमृत वर्षा करेंगे जबकि बाहर से आए कलाकारों द्वारा गौमाता और राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकिया पेश करेंगे। महोत्सव में गौ प्रदर्शनी और भंडारा भी लगाया जाएगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

शिव नगर की गली की पैमाइश करवाकर निगम आयुक्त ने भरवाए सैंपल

हिसार में कोरोना ने फिर ली एक जान

Jeewan Aadhar Editor Desk

स्वभाव से शीतल शीतला माता भक्तों की पूर्ण करती मनोकामनाएं