हिसार

उमेद लोहान के भांजे की ह्रदय गति रूकने से देहांत

हिसार,
इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष व डा.अजय सिंह के कट्टर समर्थक उमेद लोहान के भांजे संजय डाबड़ा का शनिवार को देहावसान हो गया। जननायक सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि लोहान के सगे भांजे संजय डाबड़ा की आयु 38 वर्ष थी और अचानक ह्रदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार गांव डाबड़ा में किया गया, जिसमे आसपास के क्षेत्र के काफी लोग उपस्थित थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

भाजपा हुड्डा के रथ को नहीं, अनर्थ को रोकना चाहती है : बराला

अग्रवंशी महिला समिति व पिंकिश फाऊंडेशन द्वारा सावन उत्सव आयोजित

आदमपुर अस्पताल में बज उठे ढ़ोल, खूब बंटी मिठाईयां