देश

मध्यप्रदेश और राजस्थान में सरकार बनाने की कवायद आरंभ, मायावती ने किया कांग्रेस के समर्थन का ऐलान

नई दिल्ली,
बसपा प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया है। बुधवार को मायावती ने कहा कि बीजेपी सत्ता में आने के लिए जोड़तोड़ में लगी हुई है, वह उनका ये मकसद पूरा नहीं होने दूंगी। कांग्रेस की नीतियों से सहमति ना जताते हुए भी बसपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस का समर्थन करेगी। अगर राजस्थान में भी कांग्रेस को समर्थन की जरूरत पड़ेगी तो वहां भी बसपा उन्हें समर्थन करेगी। कांग्रेस दोपहर 12 बजे राज्यपाल से मिलकर मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

दूसरी तरफ एमपी में कांग्रेस को मिला बागियों का साथ भी मिलता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 4 बागी विधायकों ने कमलनाथ से बात की है। चारों बागी विधायक शाम चार बजे कांग्रेस की बैठक में शामिल हो सकते हैं। इनमें विक्रम सिंह राणा, केदारसिंह डावर, प्रदीप जायसवाल और सुरेंद्र सिंह अहम हैं।

राजस्थान में किस्सा कुर्सी का शुरूराजस्थान में कांग्रेस में ‘किस्सा कुर्सी का’ शुरू हो गया है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने जीत कर आए कांग्रेस के बागी विधायकों के जरिए सचिन पायलट को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के ऐसे 8 बागी विधायकों को मुख्यमंत्री महासचिव अशोक गहलोत से मिलने के बाद आज एक साथ कांग्रेस के पर्यवेक्षकों से मिलने के लिए भेजा गया है।
राजस्थान में कांग्रेस को पूरा—पूरा बहुमत मिला है। लेकिन इसके बाद भी सरकार की मजबूती के लिए कांग्रेस निर्दलीयों और अन्य से सम्पर्क कर रही है। इसी बीच, राजस्थान के निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने ऐलान किया है कि कांग्रेस आलाकमान को अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। वह उनका समर्थन करने के लिए तैयार हैं। रामकेश मीणा गंगापुर से चुनाव जीते हैं।

वहीं मध्यप्रदेश बीजेपी की बड़ी बैठक हो रही है। बैठक में मध्य प्रदेश की स्थिति को देखते हुए शिवराज सिंह चौहान विचार—विमर्श कर रहे है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, विनय सहस्त्रबुद्धे भी शामिल हैं। इस बैठक में राज्यपाल से मिलने की रणनीति पर बात होगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

डीसी ने किया राज्य की पहली सैनेटरी नैपकिन पैड यूनिट का उद्घाटन

गुजरात में कांग्रेस की तीसरी लिस्ट पर बवाल, पार्टी दफ्तर में जमकर हंगामा, तोड़फोड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

अय्यर के घर पूर्व पाक विदेश मंत्री की बैठक : पूर्व सेनाध्यक्ष ने कहा मैं था बैठक में

Jeewan Aadhar Editor Desk