हिसार

किसान आबियाना शुल्क 31 तक करवाएं जमा

आदमपुर (अग्रवाल)
जिला प्रशासन ने आदमपुर क्षेत्र के किसानों को आबियाना शुल्क 31 जनवरी तक जमा करवाने के आदेश दिए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फसल खरीफ 2018 के लिए खतौनी माल नहरी विभाग से प्राप्त हो चुकी है। नायब तहसीलदार ललित जाखड़ ने बताया कि किसानों से खरीफ फसल-2018 का आबियाना 43 लाख 79 हजार 333 रुपये बनता है। उन्होंने बताया कि किसानों को आबियाना शुल्क की राशि संबंधित गांव के नम्बरदार या तहसील कार्यालय में सीधे जमा करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि तहसील से संबंधित सभी कार्यों के लिए किसानों को आबियाना शुल्क की रसीद लेकर आना जरुरी है अन्यथा रजिस्ट्री, फर्द, इंतकाल आदि कार्य नही हो पाएंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति का राज्य स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

Jeewan Aadhar Editor Desk

बिजली कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सकसं ने दिया समर्थन : नरेश गौतम

कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एकजुट हो कार्यकर्ता—कुलदीप बिश्नोई