हिसार

केनरा बैंक नहीं हुआ हड़ताल में शामिल, उपभोक्ताओं ने जताई खुशी

हिसार,
केनरा बैंक के कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं हुए। यहां पर आमदिन की तरह सुबह 10 बजे ही काम आरंभ हो गया। बैंक कर्मचारी समय पर बैंक पर आए और उपभोक्ताओं का काम करते नजर आए। दूसरी तरफ हिसार के अन्य बैंक हड़ताल पर रहे।
केनरा बैंक के खुले होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली। इससे पहले माना जा रहा था कि बैंक दो दिन तक बंद रहेंगे। इसके चलते व्यापारियों में काफी परेशानी होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन केनरा बैंक के खुले रहने से लोगों ने काफी राहत महसूस की।
पहले ही बता दिया उपभोक्ताओं को
बैंक कर्मचारी नेता अनिल पनिहार ने बताया कि केनरा बैंक के कर्मचारी इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं है। बैंक में आने वाले दैनिक उपभोक्ताओं को पहले से ही हड़ताल न होने के फैसले से अवगत करवा दिया गया था। बैंक कर्मचारियों के इस फैसले का उपभोक्ताओं ने भी समर्थन करते हुए प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बैंक से प्रतिदिन करीब साढ़े सात करोड़ रुपए का लेनदेन होता है। ऐसे में हड़ताल के दिनों में भी बैंक के खुले रहने से आमजन के फायदा होगा।
क्या बोले उपभोक्ता
बैंक में आए दिनेश, सुनील, राजेश सहित कई उपभोक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकतर कामकाज के लिए व्यापारी वर्ग बैंकों पर पूरी तरह से निर्भर है। ऐसे में बैंकों में समय—समय पर होने वाली हड़ताल का व्यापार पर काफी बुरा असर पड़ता है। केनरा बैंक के कर्मचारियों ने इस बार हड़ताल में शामिल न होकर व्यपारी वर्ग को राहत देने का काम किया है। सरकार को चाहिए कि बैंकों को अब आवश्यक सेवाओं में शामिल करते हुए इनके कर्मचारियों से हड़ताल करने के हक को वापिस ले ले।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पुलिस को आते देख भागे युवक, बाइक फिसलने से 2 की मौत—1गंभीर, थाना प्रभारी को लगी चोट

Jeewan Aadhar Editor Desk

अनियंत्रित ट्राले ने मार दी बस में टक्कर, बड़ा हादसा टला

Jeewan Aadhar Editor Desk

कश्मीर में बंद बड़े मंदिर खुलवाने का प्रयास करेगी संत समिति : अविचल दास

Jeewan Aadhar Editor Desk