हिसार

बेअसर रही हड़ताल, सामान्य रही सेवाएं

हिसार,
विभिन्न संगठनों के आह्वान पर मंगलवार से हुई दो दिवसीय हड़ताल का प्रदेश में कोई खास असर नहीं रहा। हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी संगठनों के शामिल होने के बावजूद बसों का परिचालन सामान्य रहा वहीं सरकारी कार्यालयों भी हड़ताल का कोई खास असर नहीं रहा और कामकाज सामान्य दिनों की तरह चलता रहा।
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े सरकारी कर्मचारी और उद्योगों के श्रमिक मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल पर हैं। इससे परिवहन, बिजली, सफाई सहित रोजमर्रा से जुड़ी कई सेवाओं के बेपटरी होने की संभावना थी। वैसे भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ, भारतीय ठेका मजदूर संघ सहित कुछ अन्य यूनियनों ने हड़ताल से किनारा किया हुआ है। बिजली और पानी की आपूर्ति भी सामान्य रही। हालांकि प्रदेश के कुछ डिपुओं में सुबह के समय कुछ बसें नहीं चलीं, लेकिन बाद में बस सेवाएं पूरी तरह सामान्य हो गई।
सकसं से संबंधित यूनियनों रखा कामकाज ठप्प
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 8-9 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में आज सर्व कर्मचारी संघ व उससे संबंधित विभागीय यूनियनों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की और कामकाज ठप्प रखा। सभी विभागों के कर्मचारी अपने-अपने विभाग में हड़ताल कर नगर निगम कार्यालय में जत्थे बनाकर पहुंचे। नगर निगम में सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका संघ के इकाई प्रधान प्रवीन कुमार व सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान दीपक लोट ने की। संचालन सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव अशोक सैनी ने किया। सभा के बाद शहर में प्रदर्शन किया गया और सरकार की जनविरोधी व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट किया गया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को अशोक बोहत, सुरेन्द्र मान, अनिल शर्मा, नकुल सिंह, पवन कुमार, संदीप कुमार, कश्मीर सिंह, सूबे सिंह कादयान, वेद प्रकाश बूरा, बिशन सिंह, सत्यवान भट्टी, अशोक अठवाल, देवेन्द्र लौरा, प्रदीप कुमार, चन्द्र प्रकाश नागर, नरेश गौतम, सतीश न्योल, मोहन सुथार, नरेश काजला, रमेश कुमार, रमेश आहुजा, सोना देवी, सुरेन्द्र फौजी, ईश्वर पूनिया, आत्माराम बागड़ी, सिकंदर, रायफल शिकारपुर आदि ने भी संबोधित किया।
खेदड़ पावर प्लांट के कर्मचारियों ने लिया हड़ताल में भाग
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर एचएसईबी वर्कर्ज यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के अनुसार थर्मल प्लांट खेदड़ ईकाई के कर्मचारियों ने 8 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आज की हड़ताल की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सुभाष कतिरा ने की व हड़ताल का संचालन यूनिट सचिव दलजीत पंघाल ने किया। इस अवसर पर थर्मल प्लांट खेदड़ के कर्मचारियों ने प्लांट के मेन गेट पर एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों को यूनिट प्रधान सुभाष कतिरा, यूनिट सचिव दलजीत पंघाल सहित अनेक ने संबोधित किया। हड़ताल में मुख्य रूप से सर्कल सचिव सतबीर शर्मा, वरिष्ठ उप-प्रधान राजकुमार, बीबी शर्मा, उपप्रधान कृष्ण कुमार, सह सचिव देवेंद्र, कैशियर दिलबाग, सुरेश सैनी, अशोक कुमार, राजेंद्र चौटाला, कश्मीरी लाल व बीर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बीमा कर्मियों ने हड़ताल करके की नारेबाजी
भारतीय जीवन बीमा निगम की हिसार स्थित दोनों शाखाओं के तमाम कर्मचारी आज हडताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन किया तथा कार्यालय परिसर के समक्ष धरना लगाया। एसोशिएसन के रोहतक मंडल के उपाध्यक्ष त्रिलोक बंसल ने प्रर्दशनकारियों को संबोधित करते हुए विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नयी भर्ती की मांग की। उन्होने कहा कि अगस्त 2017 से देय वेतन पुननिर्धारण पर र्वाता शुरू करने, पेंशन योजना 1995 का एक और विकल्प देने, राष्ट्रीय पेंशन योजना समाप्त करने,सरकारी बीमा उद्योग को मजबूत करने व ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग की। उन्होंने बताया कि हड़ताल 9 जनवरी को भी जारी रहेगी।
हड़ताल में दोनों शाखाओं के प्रधान सुरेन्द्र पूनिया व अजीत सिंह, सचिव मुकेश कुमार, रणजीत कौर, मधु ग्रोवर, हरबंश लाल खुराना, साहिल सैनी, ऊषा ग्रोवर, गुलशन ठकराल, अंजू कपूर, स्नेह धवन, कमलेश पूनिया, रंजना, जोगेन्द्र मदान, विक्रम सैनी, राजीव पुजानी, विजय बंसल, रोहताश शर्मा, धर्मेन्द्र पूनिया, देवेन्द्र गुंदली, प्यारेलाल, सतीश हांडा, सोमनाथ ग्रोवर व विनोद कुमार सहित समस्त कर्मचारी शामिल रहे।
एचएसईबी वर्करस यूनियन ने की हड़ताल में भागीदारी
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एचएसईबी वर्करस यूनियन की विद्युत नगर यूनिट के कर्मचारियों ने ेंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भागीदारी करते हुए विद्युत नगर के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सुभाषचंद्र ने की व संचालन यूनिट सचिव धर्मपाल ने किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को राज्य उपमहासचिव जसवंत सिंह ने के अलावा अनेक नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर सर्कल सचिव चेलाराम, हैड ऑफिस सर्कल सचिव प्रेमपाल, टीएस सब यूनिट प्रधान सुरेश सरसाना, सचिव राजेश, हैड ऑफिस सब यूनिट प्रधान विनोद सैनी, राजेश, सुनील, देवीलाल, ओमप्रकाश, विनोद, एमएंड पी कैरियर सिविल प्रधान रोहताश व सज्जन आदि भी उपस्थित रहे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

दादी के बोल,”ना तो डरा-ना झुकां, इन्हासमेंट कोनी भरां”

कर्मकांडी ब्राह्मणों व सेवादारों को 21 हजार की मासिक सहायता दे सरकार : समिति

Jeewan Aadhar Editor Desk

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के ब्लॉक सिसाय के चुनाव संपन्न

Jeewan Aadhar Editor Desk