हिसार

लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने महिला का छिना लोकेट

आदमपुर (अग्रवाल)
गांव खैरमपुर से कोहली मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रही महिलाओं से तबीजी छिनने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। गांव खैरमपुर निवासी राममूर्ति देवी ने बताया कि वह गांव की लीला देवी के साथ कोहली के मंदिर में धोक लगाने के लिए गांव के बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इतने में एक आल्टो कार आकर रूकी और गांव के मंदिर तक छोडऩे की बात कही। कोहली चौक तक पहुंचते ही दो बदमाशों ने कार को आदमपुर की ओर दौड़ा दिया। इस दौरान एक बदमाश ने चाकू निकाल कर दोनों महिलाओं से तबीजी छिन ली। एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए चालक से भीड़ गई और कार को रूकवा लिया। महिलाओं के उतरते ही बदमाश कार को लेकर मौके से फरार हो गए। इस बीच एक महिला की तबीजी नीचे गिर गई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

अनेक रोडवेज नेता गिरफ्तार, फिर भी सुचारू नहीं हुई सेवा,जिलेभर में आंशिक रहा रोडवेज हड़ताल का असर, गुस्साए कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Jeewan Aadhar Editor Desk

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में वर्ष 2022 कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट तैयार : उपायुक्त

सोनाली फौगाट नहीं हुई कोर्ट में उपस्थित, अब 16 जुलाई को होगी सुनवाई