फतेहाबाद

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ केस दर्ज करवायेंगे वकील—सुशील बिश्नोई

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
पिछले दिनों कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के द्वारा वकीलों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अभी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। वकीलों की ओर से इस मामले को लेकर जहां पहले बेदी को कोर्ट का नोटिस भेजा गया था। वहीं अब इस मामले में शिकायतकर्ता वकील कृष्ण बेदी के खिलाफ केस करने की बात कह रहे हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए वकील सुशील बिश्नोई ने बताया कि कृष्ण बेदी के द्वारा कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान वकीलों पर गलत टिप्पणी की गई थी। जिसमें कृष्ण बेदी ने कहा था कि वकीलों से जनता बुरी तरह से परेशान है। सुशील बिश्नोई ने बताया कि वह फतेहाबाद जिला प्रशासन के द्वारा ई—दिशा केंद्र में की जा रही अवैध वसूली की शिकायत लेकर कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृष्ण बेदी से मिले थे। लेकिन कृष्ण बेदी ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय वकीलों पर ही गलत टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद वकीलों की ओर से कृष्ण बेदी को नोटिस जारी किया गया था और कृष्ण बेदी का पुतला भी फूंका गया था।
अब वकीलों की ओर से सिरसा लोकसभा सीट में कृष्ण बेदी की उम्मीदवारी को लेकर विरोध किया जा रहा है। शिकायतकर्ता वकील सुशील बिश्नोई ने बताया कि अगर बीजेपी के द्वारा कृष्ण बेदी को सिरसा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जाता है तो सिरसा लोकसभा सीट के सभी वकील इस बात का विरोध करेंगे। सुशील बिश्नोई ने बताया कि इसको लेकर उनके द्वारा सिरसा और फतेहाबाद की बार एसोसिएशन को पत्र लिखा गया है। बिश्नोई के मुताबिक सिरसा लोकसभा में चार हजार के करीब वकील है।

राजनीति के समाचार..घटनाएं..पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे। देश—विदेश की राजनीति..क्रांति से लेकर राजनीति इतिहास—सब कुछ..बस एक क्लिक करके पढ़े।

Related posts

मानवता की पहचान रही जड़ावली देवी का निधन

Jeewan Aadhar Editor Desk

बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Jeewan Aadhar Editor Desk

फतेहाबाद गौरव : गांव ढांड की बेटी जयता देवी गणतंत्र दिवस समारोह पर ऐतिहासिक पलों की बनेगी गवाह