हरियाणा

डेरा प्रमुख राम रहिम को हाईकोर्ट से राहत

चंडीगढ़,
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्र कैद व जुर्माना की सजा को राम रहीम ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने राम रहीम की अपील को एडमिट कर लिया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राम रहीम की अपील मंजूर करते हुए जुर्माने की राशि पर रोक लगाई है।
बता दें, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत 4 को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के आरोप में दोषी कराकर देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। साथ ही कोर्ट ने 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

Related posts

हरियाणवी गायिका ममता शर्मा की गला रेतकर हत्या

चुनाव के समय आढ़तियों से डरी सरकार, सरसों खरीद में 40 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा आढ़तियों को कमीशन

संदिग्ध मामला : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान..आरोपी ने रेलगाड़ी के आगे कूद की आत्महत्या

Jeewan Aadhar Editor Desk