देश

हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी ने शराब के नशे में किए 9 फायर

चेन्नई,
तमिलनाडु के चेन्नई में मतदान पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी को सर्किट हाउस के सामने हवा में गोलियां चलाने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया। वह राज्य के अरियालुर में रह रहे थे।
जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी हेमंत कलसन देर रात एक बजे अपने कमरे से बाहर निकले और अपनी सुरक्षा में तैनात आर्म्ड रिजर्व कांस्टेबल मणिबालन से जांच के लिए बंदूक ली और एक के बाद एक हवा में नौ राउंड गोलियां चलाई। जिला चुनाव अधिकारी एम. विजयलक्ष्मी ने चेन्नई मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यब्रत साहू को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आईपीएस अधिकारी को ड्यूटी से कार्यमुक्त कर दिया गया।

Related posts

भारतीय मूल के अक्षय वेंकटेश ने जीता ‘Nobel of mathematics’ पुरस्कार

नागरिकता संशोधन बिल : पूर्वोत्तर में हिंसक प्रदर्शन

Jeewan Aadhar Editor Desk

केजरीवाल के वादे ने दिलाई BJP के 15 लाख की याद, बोले- 40 हजार करोड़ मिलें तो हर दिल्लीवाले को घर