उत्तर प्रदेश

बदमाशों ने महिला पुलिसकर्मी पर फेंका एसिड

मथुरा,
बेखौफ बदमाशों ने एक महिला पुलिसकर्मी पर एसिड फेंक कर उसे घायल कर दिया। एसिड अटैक के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे आगरा रैफर कर दिया गया।
दिल दहला देने वाली यह वारदात मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र की है। जहां दामोदर पुरा इलाके में गुरुवार की सुबह 25 वर्षीय पुलिसकर्मी नीलम को अज्ञात युवकों ने एसिड फेंक कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
महिला कांस्टेबल नीलम को वहां से आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे श्री कृष्ण जन्मभूमि में तैनात महिला कांस्टेबल नीलम ड्यूटी खत्म करके वापस दामोदरपुरा इलाके में अपने घर जा रही थी।
तभी अज्ञात युवकों ने 25 वर्षीय नीलम के ऊपर एसिड डाल दिया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अब मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तक हमलवारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related posts

पत्नी ने पति की हत्या कर करवा दिए टुकड़े—टुकड़े—जानें विस्तृत रिपोर्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk

मरीज के पेट से निकाला 10 दिनों बाद गिलास

योगी और बिल गेटस के बीच चल रही है बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk