हिसार

हिसार और रोहतक से भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम पर बनाई सहमति—जानें विस्तृत जानकारी

हिसार,
भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद हिसार और रोहतक की सीट पर उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मोहर लगाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी हिसार लोकसभा से चौ. बिरेंद्र सिंह के पुत्र बृजेंद्र कुमार को और रोहतक लोकसभा से अरविंद शर्मा को प्रत्याशी बनाने पर सहमति प्रदान कर दी है। दोनों नामों की घोषणा अब किसी भी समय की जा सकती है।
बीजेपी पिछले काफी समय से दोनों सीटों पर किसी दमदार चेहरे की इंतजार में थी। पार्टी के कुछ नेताओं को उम्मीद थी कि हिसार से कांग्रेस पार्टी का कद्दावर नेता मोदी लहर के चलते बीजेपी में शामिल हो सकता है। लेकिन उनकी उम्मीद मात्र उम्मीद ही बनकर रह गई। इसके बाद पार्टी ने यहां से एक कैबिनेट मंत्री, एक संगठन के सीनियर नेता और हाल ही में इनेलो से पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक के नाम पर भी विचार किया। लेकिन जानकारों ने बताया कि उचाना, नारनौंद और उकलाना हलके में चौ. बिरेंद्र सिंह का दबदबा है। यदि उनके परिवार के अलावा किसी अन्य को टिकट दी गई तो इन तीनों हलकों में भाजपा को जोर का झटका काफी जोर से लग सकता है। इन सभी ​पहलुओं पर चर्चा और मंथन करने के बाद ही भाजपा ने चौ. बिरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार किया है।
वहीं रोहतक में भाजपा ने खिलाड़ी, अभिनेता से लेकर कई चर्चित चेहरों को उतारने की कोशिश की। लेकिन यह ​कोशिश सिरे नहीं चढ़ पाई, क्योंकि कोई बड़ी हस्ती यहां से चुनाव लड़ने को तैयार ही नहीं हुई। ऐसे में पार्टी ने यहां भी किसी मंत्री को मैदान में उतारने के बारे में सोचा। लेकिन हाल में पार्टी में शामिल हुए अरविंद शर्मा को करनाल और सोनीपत से टिकट न मिलने से ब्रह्मण मतदाता दोनों सीटों पर गले की फांस बनने लगे। ऐसे में पार्टी ने रोहतक के मैदान में अरविंद शर्मा को उतारना ही बेहतर समझा। पार्टी के नेताओं को लगा कि अरविंद शर्मा की नाराजगी सोनीपत और करनाल में भारी पड़ सकती है। ऐसे में रोहतक की सीट से मैदान में उतारकर उन्हें खुश करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

आम आदमी भी देना चाहता है राम मंदिर निर्माण में सहयोग : सतीश महता

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार : सोशल मीडिया पर नौकरी लगवाने का दिया झांसा, बंधक बनाकर कई दिनों तक किया विवाहिता से गैंगरेप

हरियाणा सरकार की बैठक में उद्योगपतियों को निराशा हाथ लगी : गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk