हिसार

ओलंपिक्स में बेटियां दिखा रहीं दम…यहां आत्मरक्षा के गुर सीखकर पहली सीढ़ी की ओर बढ़ा रहीं कदम

सेल्फ डिफेंस सोसायटी की ओर से आयोजित निशुल्क ऑनलाइन ट्रेनिंग का समापन

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में दिया बेनीवाल, कृति सिंगला व खुशी शर्मा रहीं प्रथम

हिसार,
सेल्फ डिफेंस सोसाइटी के अध्यक्ष व ताइक्वांडो साऊथ कोरिया ब्लैक बेल्ट सेल्फ डिफेंस कोच और इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके रोहतास कुमार ने बताया कि पिछले महीने देश के अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों, महिलाओं व बच्चों ने आत्मरक्षा की ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लिया और आत्मरक्षा के गुर सीखे। इन कार्यक्रमों के आयोजन में अनेक संस्थाओं और विद्यालयों ने सहयोग किया। लड़कियों और महिलाओं ने भी सैंकड़ों की संख्या में जोश और उत्साह के साथ ट्रनिंग में भाग लिया। सभी लड़कियों और महिलाओं ने इन कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के दौर में आत्मरक्षा लड़कियों और महिलाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि आज आए दिन लड़कियों और महिलाओं को प्रताडऩा व छेड़छाड़ की अनेक निंदनीय घटनाओं से जूझना पड़ता है। इन आत्मरक्षा की कक्षाओं का प्रशिक्षण सेल्फ डिफेंस सोसाइटी के अध्यक्ष रोहतास कुमार ने दिया।
प्रशिक्षण के बाद आयोजित की गई प्रतियोगिता के परिणाम में पहले समूह में दिया बेनीवाल पुत्री सतबीर सिंह हिसार से प्रथम, राशि पुत्री सुभाष चन्द्र हिसार से द्वितीय और यामिनी पुत्री महेंद्र भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे समूह में कृति सिंगला पुत्री प्रवीन सिंगला, मंडी आदमपुर हिसार से प्रथम, अनुष्का इंदौरा पुत्री रामलाल इंदौरा, हिसार से द्वितीय और भानुप्रिया पुत्री महेंद्र, भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे समूह में खुशी शर्मा पुत्री राकेश कुमार शर्मा, जयपुर से प्रथम, अंशुल पुत्री मनोज, हिसार से द्वितीय और आकांक्षा व्यास, किशनगढ़ (राजस्थान) से ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागियों को 1100 रुपए, द्वितीय को 600 रुपए और तृतीय को 500 रुपए प्रोत्साहन पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कोच रोहतास कुमार ने कहा कि अगर उनको इस तरह से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाए तो वे आसानी से ऐसी असहज स्थितियों का सामना कर सकती हैं। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली लड़कियों ने कहा कि इन कक्षाओं से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है। अब हम अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं और हममें आत्म विश्वास भी बढ़ा है। सभी लड़कियों और महिलाओं ने सेल्फ डिफेंस सोसाइटी और इसके अध्यक्ष रोहतास कुमार, तकनीकी निदेशक विजय रमेश धलोड, सुदेश शर्मा, पूनम बौद्ध, निशा मेहता, मोनिका यादव व सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts

शहर के मुख्य बाजारों में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : 10 दिन में मां, भाभी और बेटी को निगल गया कोरोना

पैंशनधारकों के प्रति रवैया सुधारें शहर के बैंक : श्योराण

Jeewan Aadhar Editor Desk